आयाम


● शिक्षा स्वास्थ्य न्यास:

शिक्षा और स्वास्थ्य मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताएं हैं। आज बढ़ते हुए निजीकरण के कारण साधारण व्यक्ति की शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करना कठिन हो रहा है । ऐसे लोगों की सहायता करने हेतु शिक्षा स्वास्थ्य न्यास का गठन किया गया है।

● भारतीय भाषा मंच

भारतीय भाषाओं को पुनः स्थापित करने के लिए उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं तथा शासन-प्रशासन का कार्य भारतीय भाषाओं में हो, इस दृष्टि से देशव्यापी आन्दोलन खड़ा करने के लिए भारतीय भाषा मंच का दिसम्बर 2015 में प्रारंभ किया गया | इस मंच के माध्यम से देश के भीतर एवं बाहर भारतीय भाषाओं के समर्थक संगठनों एवं व्यक्तियों को एक मंच पर लाने का प्रयास हो रहा है । भारतीय भाषा मंच के प्रयासों से आज देश में भारतीय भाषाओं के प्रयोग पर विमर्श प्रारंभ हुआ है।

● भारतीय भाषा अभियान

जनता को जनता की भाषा में न्याय मिले इस उद्देश्य से वर्ष 2016 में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा भारतीय भाषा अभियान का गठन किया गया। इस अभियान के माध्यम से भारतीय न्यायालयों में भारतीय भाषाओं में कामकाज को बढ़ावा देने के प्रयास हो रहे हैं। इसके लिए अधिवक्ताओं का प्रबोधन किया जा रहा है इस दृष्टि से बड़े पैमाने पर संगोष्ठियों के आयोजन द्वारा व्यापक जनजागरण अभियान प्रारंभ किया गया है। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं न्यायीध शों का इस प्रयास में सहयोग प्राप्त हुआ है।