ज्ञानोत्सव को जान ( 2079 )

17-19 नवबंर, 2022

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास परिचय
वर्ष 2004 में भारत के शिक्षा जगत के पाठ्यक्रमों में व्याप्त विद्रपताओं के विरुद्ध “शिक्षा बचाओ आंदोलन” प्रारम्भ किया गया था। इस आंदोलन के माध्यम से देश में विभिन्न स्तर के पाठ्यक्रमों में व्याप्त विकृतियों को दूर करने में अद्वितीय सफलता प्राप्त हुई। इस संघर्ष को संस्थागत स्वरूप प्रदान कर 24 मई 2007 को ‘शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास’ का गठन किया गया। अपने गठन के समय से ही न्यास ने अपना व्यापक लक्ष्य तय किया - “देश की शिक्षा को एक नया विकल्प देना”। इसी उद्देश्य से न्यास ने शिक्षा के आधारभूत विषयों पर कार्य प्रारम्भ किए और हमारी यह यात्रा अनवरत जारी है।

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास प्रासंगिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श एवं समाधान प्रदान करने के लिए विद्यालय, उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा के छात्रों, शिक्षकों एवं देश के शिक्षाविदों के लिए ज्ञानोत्सव का आयोजन करता रहा है।

34 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारत केन्द्रित, नवोन्मेषी, लोकतांत्रिक एवं विद्यार्थी केंद्रित राष्ट्रीय शिक्षा नीति जारी की गयी है। इस नीति के निर्माण के बाद भी नीति पर व्यापक विमर्श की आवश्यकता है, जिससे शिक्षा जगत से जुड़े सभी लोग इस नीति को भली भांति समझ सकें ताकि इसके समुचित क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त हो सके। इन उद्देश्यों को दृष्टिगत करते हुए यह तीसरा ज्ञानोत्सव 2079 दि. 17-19 नवंबर, 2022 शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत, - संकल्पना पर प्रस्तावित है। शिक्षा से छात्र, शिक्षण संस्थान एवं देश आत्मनिर्भर बने इस विषय पर ज्ञानोत्सव 2079 में विशेष चिंतन होगा। इसमें प्रमुख रूप से - तीन विषय होंगे

(अ) शिक्षा में कौशल विकास, स्टार्ट-अप और अनुसंधान,

(ब) राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का क्रियान्वयन

(स) आत्म निर्भर भारत में शैक्षिक संस्थाओं की भूमिका

विमर्श इस बात पर केंद्रित होगा कि शैक्षणिक संस्थान, सामुदायिक जुड़ाव, शिक्षा और अनुसंधान में स्टार्ट-अप व विकास से देश को आत्मनिर्भर बनाने में किस प्रकार योगदान दे सकते हैं। इस आयोजन में देश भर के लगभग 800-1000 कुलपतियों, निदेशकों, वरिष्ठ शिक्षाविदों, शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को आमंत्रित किया जाएगा।

प्रथम ज्ञानोत्सव - 2075

प्रथम ज्ञानोत्सव 6-8 अप्रैल, 2018 को "चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व के समग्र विकास" एवं "जनता को जनता की भाषा में न्याय” विषय पर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था। जिसमें मा. डॉ. मोहनराव भागवत जी के सानिध्य में देश के अग्रणी शैक्षिक संस्थानों के प्रमुखों, शिक्षाविदों एवं वर्तमान व पूर्व न्यायमूर्तियों ने भाग लिया और विविध विषयों पर विचार - मंथन किया।

द्वितीय ज्ञानोत्सव - 2076

द्वितीय ज्ञानोत्सव 17-18 अगस्त, 2019 को शिक्षा में भारतीयता" एवं "देश की विभिन्न प्रशासनिक सेवा परीक्षाओं में समग्र सुधार" के विषय पर आयोजित किया गया था। इस ज्ञानोत्सव में लगभग 500 विख्यात शिक्षाविदों ने भाग लिया जिसमें विभिन्न नियामक संस्थाओं के अध्यक्ष, कुलपतियों, निदेशकों, वर्तमान एवं पूर्व पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने विचार साझा किये।

ज्ञानोत्सव आयोजन समिति

अध्यक्ष :
डॉ विनय सहस्रबुद्धे
(अध्यक्ष, आई.सी.सी.आर.)
महासचिव :
डॉ. श्रीमती पंकज मित्तल
(महासचिव, भारतीय विश्वविद्यालय संघ)
सान्निध्य :
डॉ. अतलु कोठारी
( राष्ट्रीय सचिव, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास )
प्रो. नागेश्वर राव :
( कुलपति इग्नू )
विद्यालय समिति :
श्रीमती अनीता शर्मा
सचिव :
श्री संजय स्वामी
संयोजक :
श्री ओम प्रकाश शर्मा
   

 

कार्यक्रम


सत्र सरंचना
अष्टमी, मार्ग शीर्ष कृष्ण पक्ष, वि.सं. २०७९
17 नवम्बर 2022, गुरुवार

विद्यालयीन शिक्षा

सत्र समय विषय स्वरूप
1 प्रातः 10:30 बजे प्रदर्शनी का शुभारम्भ सामूहिक सत्र
2 प्रातः 11 से 1 बजे तक उद्घाटन सत्र सामूहिक सत्र
3 2:30 से 4:00 बजे तक विद्यालयों का प्रस्तुतीकरण सामूहिक सत्र
4 4:30 से 6:00 बजे तक विद्यार्थियों के साथ परिसंवाद समानांतर सत्र (क)
  अभिभावकों के साथ परिसंवाद समानांतर सत्र (ख)  
    विद्यालय संचालकों एवं शिक्षकों के साथ परिसंवाद समानांतर सत्र (ग)

 

नवमी, मार्ग शीर्ष कृष्ण पक्ष वि.सं. २०७९
18 नवम्बर 2022, शुक्रवार

उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा

सत्र समय विषय स्वरूप
1 प्रातः 10:30 से 11 बजे तक प्रस्तावना सत्र सामूहिक सत्र
2 प्रातः 11:00 से 1 बजे तक उच्च शिक्षण संस्थानों का प्रस्तुतीकरण एवं प्रश्नोत्तर सामूहिक सत्र
    तकनीकी शिक्षण संस्थानों का प्रस्तुतीकरण एवं प्रश्नोत्तर सामूहिक सत्र
3 3:00 से 5:30 बजे तक उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रमुखों व प्राध्यापकों के साथ परिसंवाद समानांतर सत्र (क)
    उच्च शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थियों व शोधार्थियों के साथ परिसंवाद समानांतर सत्र (ख)
    तकनीकी शिक्षा संस्थानों के प्रमुखों व प्राध्यापकों के साथ परिसंवाद समानांतर सत्र (ग)
    तकनीकी शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थियों व शोधार्थियों के साथ परिसंवाद समानांतर सत्र (घ)

 

 

दशमी, मार्ग शीर्ष कृष्ण पक्ष वि.सं. २०७९
19 नवम्बर 2022, शनिवार

चिकित्सा, कृषि एवं विधि शिक्षा

सत्र समय विषय स्वरूप
1 प्रातः 10:30 से 11:15 बजे तक प्रस्तावना सत्र सामूहिक सत्र
2 प्रातः 11:30 से 1:30 बजे तक चिकित्सा शिक्षा संस्थानों के प्रमुखों व प्राध्यापकों के साथ परिसंवाद समानांतर सत्र (क)
    कृषि शिक्षा संस्थानों के प्रमुखों व प्राध्यापकों के साथ परिसंवाद समानांतर सत्र (ख)
    विधि शिक्षा संस्थानों के प्रमुखों व प्राध्यापकों के साथ परिसंवाद समानांतर सत्र (ग)
3 अपराह्न 3:00 से 5:00 बजे तक समापन सत्र सामूहिक सत्र

 

प्रतियोगिताएँ


 

4. संपर्क सूत्रः-

1. श्रीमती उपासना अग्रवालः- 9910605544

2. श्री देवेन्द्र सिंहः- 9015271691

3. डॉ. विनोद कुमारः- 9953721065

 

 

● ज्ञानोत्सव से सम्बंधित संक्षिप्त जानकारी (राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं अन्य)

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के माध्यम से एक और जो महत्वपूर्ण कार्य हुआ है वह है शिक्षा में हो रहे नवीन प्रयोगों को एक मंच पर एकत्र करना। इस हेतु प्रथम बार वर्ष 2017 में नई दिल्ली में 'ज्ञानोत्सव' का आयोजन हुआ। दूसरा ज्ञानोत्सव 2018 में आयोजित हुआ। इस प्रकार के कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर भी हो रहे हैं। एक सुदूर स्थान पर हो रहे नवीन प्रयोग देश के दूसरे स्थानों पर भी कुछ बदलाव करके अपनाएं जा सकते हैं। इस दृष्टि से इस प्रयास को बहुत अच्छा प्रतिसाद मिला है।

ज्ञानोत्सव श्रृंखला

 

राष्ट्रीय स्तर पर -

 

नई दिल्ली - गांधी स्मृति, राजघाट, नई दिल्ली, दिनांक 6,7, व 8 अप्रैल 2018
नई दिल्ली - ईग्नु, दिनांक 17 व 18 अगस्त 2019

 

प्रांतीय स्तरों पर -

 

देवगिरि - उस्मानाबाद, महाराष्ट्र, दिनांक 2 व 3 अक्टूबर 2018
गुजरात - सानंद, एन. आई. टी., गांधीनगर, दिनांक 15 व 16 दिसंबर 2018

 

केरल - एर्नाकुलम, दिनांक 26 व 27 जनवरी 2019
महाकौशल (मध्यप्रदेश)- सागर, दिनांक 2 व 3 फरवरी 2019

आंध्र प्रदेश - गुंटुर, दिनांक 10 फरवरी 2019
तमिलनाडु, दिनांक 12 फरवरी 2019

उत्तरप्रदेश - मेरठ, दिनांक 19 व 20 अक्टूबर 2019
मध्यप्रदेश - ग्वालियर, दिनांक 9 व 10 नवम्बर

 

पूर्व में आयोजित ज्ञानोत्सव ( ज्ञानोत्सव - 2075 )

 

 

 

पूर्व में आयोजित ज्ञानोत्सव ( ज्ञानोत्सव - 2076 )